फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आवारा पशुओं को पकड़ने गई नगर निगम की टीम को पीटा

विज्ञापन
नगर निगम की टीम से ​भिड़ते युवक।
विज्ञापन
लखनऊ। आवारा पशुओं को पकड़ने गई नगर निगम की कैटल कैचिंग टीम के साथ त्रिवेणी नगर में रविवार को पशुपालकों ने मारपीट की। गाड़ी पर लदे पशु भी उतार लिए। इस मामले में टीम प्रभारी ने अलीगंज थाने में तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन

कैटल कैचिंग प्रभारी अभिनव भारती ने तहरीर में कहा है कि रविवार सुबह वह टीम के साथ त्रिवेणी नगर के आदर्शपुरम में आवारा पशुओं की शिकायत पर कार्रवाई करने पहुंचे थे। पशुओं को पकड़ने के दौरान स्थानीय निवासी राजीव शुक्ला, संजीव शुक्ला और मुकेश शुक्ला ने टीम के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट की। जबरन सरकारी गाड़ी पर पहले से पकड़े कर रखे गए पशुओं को भी छुड़ा लिया। टीम को धमकी भी दी कि यदि दोबारा त्रिवेणीनगर क्षेत्र में आए, तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

नगर निगम की टीम से भिड़ते युवक।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें