फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नगर निगम ने सड़क की पटरी से हटाया अतिक्रमण, वसूला जुर्माना

विज्ञापन
अतिक्रमण हटाती नगर निगम की टीम।
विज्ञापन
लखनऊ। नगर निगम ने बुधवार को अलग-अलग इलाकों में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। इस दौरान विरोध के बीच सड़क की पटरी से कब्जे हटाए गए, जुर्माना भी वसूला गया। अतिक्रमण के कारण आवागमन में भी बाधा हो रही थी।
विज्ञापन

जोनल अधिकारी शिल्पा कुमारी की टीम ने गोमतीनगर में सुलभ आवास, सेक्टर-1, गोमतीनगर विस्तार के आसपास करीब 50 अस्थायी कब्जे हटाए और दो ट्रक सामान भी जब्त किया। आलमबाग में बस अड्डे से अवध चौराहे तक 12 ठेले, 4 गुमटी, 10 काउंटर हटाए गए, 15 प्लास्टिक कैरेट और एक गैस सिलिंडर जब्त किया गया। गंदगी फैलाने और प्रतिबंधित पॉलिथीन के उपयोग पर 10,400 का शमन शुल्क भी वसूला गया।
जोन छह में भवानीगंज से राष्ट्र प्रेरणा स्थल चौराहा, बुलाकी अड्डा चौराहे से बिलौचपुरा चौराहे तक 35 ठेले, 4 गुमटी, 6 काउंटर और 30 अस्थायी दुकानें हटाई गईं और 10 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया। जोनल अधिकारी विकास सिंह की टीम ने आशियाना में 50 से अधिक कब्जे हटाए।
विज्ञापन

जोनल सेनेटरी अधिकारी अजीत राय ने टीम के साथ कुर्सी रोड पर टेढ़ी पुलिया, इंदिरानगर ए ब्लाक में प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने 25 किलो पॉलिथीन जब्त की। 31 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला। वहीं, अतिक्रमण पर करीब 60 दुकानों को हटाकर उनका सामान जब्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें