फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नगर निगम ने नाले पर बना कैफे तोड़ा, पराग बूथ किया सील

विज्ञापन
गोमती नगर में नाले पर बना कैफे तोड़ती नगर निगम की टीम। - फोटो : गोमती नगर में नाले पर बना कैफे तोड़ती नगर निगम की टीम।
विज्ञापन
लखनऊ। गोमती नगर में नाले के ऊपर बने अवैध कैफे को नगर निगम की टीम ने सोमवार को ध्वस्त कर दिया। इसके अलावा एक पराग बूथ को भी सील कर दिया। नगर निगम जोन चार की टीम ने यह कार्रवाई महापौर सुषमा खर्कवाल की नाराजगी के बाद की।
विज्ञापन

महापौर ने सुबह जोन चार के कार्याें की समीक्षा बैठक की थी। इसमें उन्होंने नालों पर किए गए अवैध कब्जों पर नाराजगी जताई। इसके बाद निगम की टीम ने गोमतीनगर के विराम खंड-पांच स्थित जीवन प्लाजा के सामने नाले के ऊपर अवैध रूप से संचालित कैफे को ध्वस्त कर दिया। इसके बाद टीम ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के सामने स्थित मॉडल वेंडिंग जोन का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान वेंडिंग जोन के बगल में स्थित एक पराग बूथ का संचालन निर्धारित नियमों के विपरीत मिला। इस पर टीम ने बूथ को सील कर दिया। इसके बाद मिठाई वाला चौराहा स्थित ट्रांसफर स्टेशन के सामने अवैध रूप से संचालित हो रही मीट की दुकानों के खिलाफ कार्रवाई की गई। टीम ने मौके से अतिक्रमण हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें