फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दबाव में आया नगर निगम, बगैर जुर्माना छोड़े पशु

विज्ञापन
प्रदर्शन करते किसान।
विज्ञापन
लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन के लगातार प्रदर्शन करने से दबाव में आए नगर निगम ने किसानों के जब्त पशुओं को बगैर जुर्माना लिए छोड़ दिया। बुधवार को बड़ी संख्या में किसान नगर निगम पहुंचे और पशुओं को निशुल्क छोड़ने की फिर मांग की।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष आलोक वर्मा ने कहा कि 11 सितंबर को लालजी टंडन वार्ड, बरावन कला, दुबग्गा आदि जगहों से नगर निगम ने किसानों के पशुओं का पकड़ लिया। इस दौरान एक गोवंश की बेरहमी से पिटाई करने से उसकी मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि किसानों के आंदोलन के दबाव में नगर निगम जब्त पशुओं को निशुल्क छोड़ दिया है। प्रदर्शन में प्रदेश महासचिव गणेश शंकर वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील शुक्ला, महिला जिलाध्यक्ष उर्मिला मौर्य, महानगर अध्यक्ष इमरान खान, मोहम्मद वसीम मुन्ना आदि मौजूद रहे।

प्रदर्शन करते किसान।

प्रदर्शन करते किसान।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें