फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ताबूत की जियारत कर अजादारों ने दिया आंसुओं का पुरसा

Fri, 16 Jan 2026 02:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
शिया समुदाय के सातवें इमाम हजरत मूसा काजिम की शहादत पर बृहस्पतिवार को शहर के इमामबाड़ों में सैय
विज्ञापन
लखनऊ। शिया समुदाय के सातवें इमाम हजरत मूसा काजिम की शहादत पर बृहस्पतिवार को शहर के इमामबाड़ों में सैयदी मौला, सैयदी मौला की सदाएं गूंजती रहीं। हुसैनाबाद स्थित छोटा इमामबाड़ा में खादिमाने इमामे मूसा काजिम की ओर से असीर-ए-बगदाद का मातम शीर्षक से आयोजित मजलिस को मौलाना जैगम अल गरवी ने खिताब किया। मजलिस के बाद हजरत इमाम मूसा काजिम और हजरत अबु तालिब के ताबूत की जियारत कराई गई। इसके अलावा पुले बगदाद का दिलसोज मंजर पेश किया गया।
विज्ञापन

मंसूर नगर स्थित इमामबाड़ा उम्मूल बनीन में मजलिस को मौलाना हैदर अब्बास रिजवी ने खिताब किया। मजलिस के बाद ताबूत की जियारत कराई गई। विक्टोरिया स्थित इमामबाड़ा नाजिम साहब में मर्सिये की मजलिस में डाॅ. अली इमाम जैदी गौहर ने मर्सिया पेश किया। शिया यूथ फेडरेशन की ओर से कर्बला मेहंदीगंज में शहीद ए काजमैन का मातम शीर्षक से मजलिस को मौलाना रहमत हुसैन नकवी ने खिताब किया। इसी तरह हजरत अबु तालिब की वफात की याद में इदारा गुलामाने अबुतालिब ने हसन पुरिया स्थित इमामबाड़ा अबुतालिब में मजलिस हुई। इसे मौलाना अबुतालिब मेहंदी ने खिताब किया। डालीगंज स्थित कर्बला नसीरुद्दीन हैदर में मौलाना सदफ जौनपुरी, मौलाना हसन जहीर,मौलाना मीसम जैदी, मौलाना सकलेन आब्दी, मौलाना बिलाल काजमी और मौलाना आबिस काजिम जरवली ने अलग-अलग मजलिसों को खिताब किया।

शिया समुदाय के सातवें इमाम हजरत मूसा काजिम की शहादत पर बृहस्पतिवार को शहर के इमामबाड़ों में सैय

शिया समुदाय के सातवें इमाम हजरत मूसा काजिम की शहादत पर बृहस्पतिवार को शहर के इमामबाड़ों में सैय

शिया समुदाय के सातवें इमाम हजरत मूसा काजिम की शहादत पर बृहस्पतिवार को शहर के इमामबाड़ों में सैय

शिया समुदाय के सातवें इमाम हजरत मूसा काजिम की शहादत पर बृहस्पतिवार को शहर के इमामबाड़ों में सैय

शिया समुदाय के सातवें इमाम हजरत मूसा काजिम की शहादत पर बृहस्पतिवार को शहर के इमामबाड़ों में सैय

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें