श्रावस्ती जिले में चार बच्चों की एक मां अपने प्रेमी संग फरार हो गई। पति ने पुलिस को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है। दोनों के चार बच्चे हैं जिनमें से दो का विवाह हो चुका है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बहू व चार बच्चों को छोड़ कर महिला प्रेमी संग चली गई। गिलौला थाने के निकट मिली पत्नी ने पति को नीले ड्रम जैसी घटना की धमकी दी। पीड़ित पति ने गिलौला पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
गिलौला क्षेत्र निवासी ने बताया कि उसके चार बेटे हैं। इनमें से दो बेटों का विवाह हो गया है। घर में बहू भी है। कुछ दिन पूर्व उसका पत्नी से विवाद हुआ था। इसके बाद पत्नी बेटों व बहुओं को छोड़ कर प्रेमी संग चली गई। इसकी शिकायत पीड़ित ने स्थानीय थाने में किया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
थाने के निकट मिली पीड़ित की पत्नी ने उसे नीले ड्रम जैसी घटना की धमकी भी दी। ऐसे में पीड़ित ने रविवार गिलौला पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर न्याय दिलाने व आरोपी पत्नी व उसके प्रेमी पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, इस बारे में थानाध्यक्ष जयहरि मिश्रा ने बताया कि प्रकरण की जांच कराई जाएगी।