मोहनलालगंज। मोहनलालगंज के मऊ गांव में लगूरों ने छत पर खेल रही बच्ची पर हमला कर दिया। लंगूरों के हमले में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। नगर पंचायत मोहनलालगंज के गांव मऊ निवासी सतेंद्र यादव ने बताया कि बेटी निहारिका (4) शनिवार शाम छह बजे अपनी दादी के साथ छत पर गई थी, जहां लंगूरों ने हमला कर दिया। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर लोग लाठी-डंडे लेकर छत पर पहुंचे और बंदरों को भगाया। साथ ही बच्ची को इलाज के लिए सीएचसी ले गए।