फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बरात में शामिल होने गई कारोबारी की पत्नी का मंगलसूत्र व हार लूट ले गए बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। महानगर के छन्नीलाल चौराहे के पास बुधवार रात देवर की बरात में शामिल दवा कारोबारी अनुज सोनकर की पत्नी पूर्णिमा सोनकर से बाइक सवार लुटेरा मंगलसूत्र व सोने का हार लूट ले गया। लुटेरे का सीसीटीवी फुटेज मिला है। लूट का केस दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


कैसरबाग सब्जी मंडी निवासी अनुज के अनुसार बुधवार को उनके भाई की बरात जा रही थी। रात करीब 9:30 से 10 बजे के बीच वह पत्नी पूर्णिमा को स्कूटी से लेकर महानगर छन्नीलाल चौराहे पहुंचे। पास के हॉल में स्कूटी खड़ी कर बरात में शामिल हो गए। दोनों लोग सबसे पीछे थे। इस दौरान एक बाइक सवार बदमाश पीछे से पहुंचा और पूर्णिमा के गले से मंगलसूत्र व सोने का हार लूटकर भाग निकला। पूर्णिमा ने मदद के लिए शोर मचाया तो बरात में शामिल लोग लुटेरे की तरफ दौड़े, लेकिन वह तेजी से गोल मार्केट चौराहे की तरफ भाग निकला। लूट की सूचना पर महानगर पुलिस भी पहुंच गई। इंस्पेक्टर महानगर अखिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि पूर्णिमा की तहरीर लूट का केस दर्ज किया गया है। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में बाइक सवार लुटेरा दिखा है। फुटेज में लुटेरे की बाइक पर नंबर नहीं है। पुलिस की टीमें लुटेरे की तलाश में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें