फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: किसान के घर में घुसकर बदमाशों ने की लूटपाट

Fri, 27 Dec 2024 01:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
किसान के घर में घुसकर बदमाशों ने की लूटपाट
विज्ञापन
लखनऊ। मलिहाबाद के माधौपुर गांव में मंगलवार देर रात चार बदमाशों ने किसान निर्मल कुमार के घर पर धावा बोला। किसान व उनकी पत्नी को बंधक बनाकर पांच लाख के जेवर और 10 हजार रुपये लूट ले गए। पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर मामले को दबा दिया।
विज्ञापन


निर्मल ने बताया कि मंगलवार रात वह पत्नी व डेढ़ साल के बच्चे दीपक के साथ कमरे में सो रहे थे। रात करीब दो बजे एक बदमाश मेनगेट की ग्रिल तोड़कर कमरे में घुस आया। उसके पीछे तीन और बदमाश आ धमके। जेवर व रुपये के बारे में पूछने लगे। विरोध पर बेटे की हत्या करने की धमकी दी तो दंपती सहम गए। इसके बाद किसान की पत्नी से अलमारी खुलवाई और जेवर व नकदी लूटकर पीछे के रास्ते से भाग निकले।

किसान के अनुसार मंगलवार को मां की आंख का ऑपरेशन हुआ था। मां व बहन अस्पताल में थीं। भाई गोपी बाहर रहते हैं और फरवरी में उनकी शादी है। लूटे गए जेवरात में काफी जेवर भाई की शादी के लिए खरीदे गए थे।
विज्ञापन


लूट की जगह पुलिस ने चोरी का केस किया दर्ज
लूटपाट के मामले में पुलिस ने चोरी की धारा में केस दर्ज किया है। इस संबंध में इंस्पेक्टर सतीश चंद्र साहू का कहना है कि पीड़ित ने चोरी की तहरीर दी थी। वहीं, किसान का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह कह रहे हैं कि नकाबपोश असलहाधारी बदमाशों ने उन्हें व उनकी पत्नी को बंधक बनाकर लूटपाट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें