फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मंत्री ने गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों से पूछी समस्या

विज्ञापन
किसानों से बात करते मंत्री।
विज्ञापन
मोहनलालगंज। केंद्रीय खाद्य व सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रहलाद जोशी बृहस्पतिवार को खाद्य एवं रसद मंत्री सतीश शर्मा के साथ मोहनलालगंज मंडी पहुंचे। यहं संचालित गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान किसानों से भी उनकी समस्याएं भी जानीं। मंत्री ने ई पाॅश मशीन के माध्यम से हो रही गेंहू खरीद व सफाई व माप की प्रक्रिया देखी।
विज्ञापन

इस दौरान राजकीय गेंहू क्रय केंद्र पर आए किसानों ने मंत्री के सामने अपना गेहूं बेचा व आधार नंबर से जुड़ी डिजिटल मशीन पर अंगूठा लगाकर सीधे अपने बैंक खाते में एमएसपी के तहत राशि प्राप्त की। मंत्री ने क्रय केंद्र पर गेंहू बेचने आए किसान अजंनी अवस्थी निवासी उदयपुर व रामनरेश निवासी सल्लीखेड़ा समेत अन्य किसानों बातचीत की व उनके सुझाव भी सुने। इस मौके पर केंद्र सरकार के खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा,भारतीय खाद्य निगम के महाप्रबंधक प्रशांत शर्मा, डीजीएम वी सेंथिल, डिविजनल मैनेजर भानु प्रताप, मंडी परिषद के उपनिदेशक चंदन पटेल, उपजिलाधिकारी अंकित शुक्ला समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें