फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महिषासुर मर्दिनी के मंचन से गूंजा नारी शक्ति का संदेश

विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय के द्वितीय परिसर स्थित लावण्या हॉल में शनिवार को नवरात्र और विजयादशमी के उपल
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के द्वितीय परिसर स्थित लावण्या हॉल में शनिवार को नवरात्र और विजयादशमी के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक संध्या आयोजित की गई। कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने महिषासुर मर्दिनी लघु नाटिका के मंचन से नारी शक्ति और अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश दिया। प्रभावशाली अभिनय और संवादों के जरिये मां दुर्गा और महिषासुर के प्रसंग को जीवंत किया गया। इसके बाद छात्राओं ने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किया। पारंपरिक परिधानों में विद्यार्थियों की गरबा और डांडिया प्रस्तुति ने समारोह में उत्साह भर दिया।
कुलपति ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को भारतीय ज्ञान परंपरा और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ते हैं। इस अवसर पर छात्र अधिष्ठाता प्रो. अमिता कनौजिया, चीफ प्रोवोस्ट प्रो. आशीष अवस्थी, अतिरिक्त कुलानुशासक प्रो. अभिषेक तिवारी और लावण्या छात्रावास की प्रोवोस्ट डॉ. मृणालिनी सहित शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे।

लखनऊ विश्वविद्यालय के द्वितीय परिसर स्थित लावण्या हॉल में शनिवार को नवरात्र और विजयादशमी के उपल

लखनऊ विश्वविद्यालय के द्वितीय परिसर स्थित लावण्या हॉल में शनिवार को नवरात्र और विजयादशमी के उपल

लखनऊ विश्वविद्यालय के द्वितीय परिसर स्थित लावण्या हॉल में शनिवार को नवरात्र और विजयादशमी के उपल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें