फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सत्य की राह पर चलने का दिया संदेश

Mon, 02 Mar 2026 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
जवाहर भवन के चितेश्वर महादेव मंदिर में चल रही है कथा।
विज्ञापन
लखनऊ। हजरतगंज स्थित जवाहर भवन के चितेश्वर महादेव मंदिर में चल रही तीन दिवसीय भगवान चित्रगुप्त कथा के दूसरे दिन रविवार को सृष्टि के लेखा-जोखा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। कथावाचक संत रमेश शुक्ला ने भगवान चित्रगुप्त के अवतरण की कथा सुनाई। भगवान चित्रगुप्त केवल कायस्थ समाज के ही नहीं, बल्कि संपूर्ण सृष्टि के न्यायाधीश हैं। वे मनुष्य के मन में उठने वाले विचारों तक का हिसाब रखते हैं। सत्य पर की राह पर चलने वाला व्यक्ति भगवान का सबसे अधिक प्रिय भक्त होता है। इस दौरान भजन-कीर्तन से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान रहा। भगवान चित्रगुप्त कथा समिति के अध्यक्ष बलदाव, संयोजक दिलीप यशवर्धन, विनायक श्रीवास्तव, संजीव सक्सेना, सचिव अमित श्रीवास्तव, संस्थापक दीपक श्रीवास्तव और कोषाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव व भक्तगण मौजूद रहे।

जवाहर भवन के चितेश्वर महादेव मंदिर में चल रही है कथा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें