फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: यात्रा में दिया एकता का संदेश

विज्ञापन
एकता यात्रा में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी समेत सैकड़ों कार्यकर
विज्ञापन
लखनऊ। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर बुधवार को मध्य विधानसभा क्षेत्र में एकता यात्रा निकाली गई। यह झंडेवाला पार्क अमीनाबाद से शुरू होकर हजरतगंज स्थित पटेल प्रतिमा पर समाप्त हुई। तिरंगा लिए और भारत माता की जय नारा लगाते हुए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।
विज्ञापन

ब्रजेश पाठक ने कहा कि सरदार पटेल के पक्ष में 15 में 14 वोट थे, लेकिन कांग्रेसियों ने उन्हें प्रधानमंत्री नहीं बनने दिया। तब वे गृह मंत्री बने। सरदार पटेल ने कश्मीर में धारा 370 का विरोध किया था और कहा था कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। आनंद द्विवेदी ने कहा कि सरदार पटेल ने 562 रियासतों को मिलाकर अखंड भारत का निर्माण किया। यात्रा में रमेश तूफानी, रजनीश गुप्ता, अभिषेक खरे, टिंकू सोनकर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें