फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राजधानी में पारा अब 44 डिग्री के करीब, बृहस्पतिवार सबसे गर्म दिन

विज्ञापन
छतरी लगाकर धूप से बचते पत्रकारपुरम चाैराहे के पास सड़क पर बैठे दर्जी।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में बृहस्पतिवार को भीषण गर्मी और तपिश का प्रकोप रहा। 43.6 डिग्री सेल्सियस के साथ यह सीजन का सबसे गर्म दिन साबित हुआ। दिन और रात में तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
विज्ञापन

दोपहर में गर्म पुरवाई के साथ आसमान से जैसे आग बरसनी शुरू हो गई। बढ़े हुए तापमान और हवा में माैजूद नमी ने आग में घी का काम किया। भयंकर तपिश ने प्रचंड गर्मी ने लोगों को असहज और बेचैन किया। राहगीर छांव तलाशते नजर आए और उनका सड़क पर चलना मुहाल था।

माैसम विभाग ने शुक्रवार से अगले दो दिनों के लिए लू की चेतावनी जारी की है। वहीं रातें भी सामान्य से अधिक गर्म होने वाली हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तरी यूपी से मणिपुर तक एक ट्रफ लाइन गुजर रही है। इस कारण भीषण गर्मी के साथ हवा में माैजूद नमी तकलीफ को बढ़ा रही है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़त के साथ 43.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री की बढ़त के साथ 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें