फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बूंदाबांदी से 30 डिग्री से नीचे आया पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में बृहस्पतिवार को मौसम का मिजाज दिनभर बदलता रहा। तड़के गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई तो दोपहर और शाम में रुक-रुक कर बूंदाबांदी हुई। इससे पहले कभी धूप तो कभी बादल छाए रहने से तापमान में उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया। दिनभर हवा में ऐसी ठंडक घुली रही कि जेठ माह में फरवरी का अहसास हुआ।
विज्ञापन

बारिश और ठंडी हवाओं के असर से अधिकतम तापमान में 3.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई और पारा 30 डिग्री से नीचे पहुंच गया। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक शुक्रवार को भी हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी और हवा में नमी बढ़ने से उमस भरी गर्मी महसूस होगी। शनिवार से पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ने लगेगा। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 29.5 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें