प्रतिनिधिमंडल बुधवार को चेयरमैन सुधीर हलवासिया के नेतृत्व में डीजीपी राजीव कृष्ण से मिला।
लखनऊ। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को चेयरमैन सुधीर हलवासिया के नेतृत्व में डीजीपी राजीव कृष्ण से मिला। व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठकों को प्रभावशाली बनाने की मांग की। क्योंकि, महज औपचारिक बैठके ही हो रही हैं। हर 15 दिन पर एजेंडे में आए बिंदुओं को पुलिस अधीक्षक निस्तारित कराएं। प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी, संजय गुप्ता, राकेश, सक्षम त्रिपाठी, सौरभ अग्रहरि आदि मौजूद रहे।