फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शांतिभंग में जेल गए थे मेडिकल स्टोर संचालक, छूटे तो बनाई रील, बाप तो बाप रहेगा...

विज्ञापन
जेल से निकलते समय रील बनाते आरोपी।
विज्ञापन
लखनऊ। सोशल मीडिया पर रविवार को जेल से निकलते हुए छह मेडिकल स्टोर संचालकों का एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में बाप तो बाप रहेगा...गाना बज रहा था और एक मेडिकल स्टोर संचालक अपना कॉलर उठाते दिख रहा था। पीजीआई पुलिस ने कुछ दिन पहले इनका शांतिभंग में चालान किया था।
विज्ञापन

पीजीआई संस्थान में बीते बृहस्पतिवार मेडिकल स्टोर संचालक मोहनलालगंज निवासी शिवांशु यादव, नरेंद्र सिंह, एकता नगर निवासी हिमांशु बाजपेयी, मोहित कुमार, कल्ली निवासी विशाल कुमार और पीजीआई निवासी शिवा रावत गेट के बाहर मरीजों पर सस्ते दाम पर उनसे दवा लेने का दबाव बना रहे थे। सुरक्षा कर्मियों के विरोध पर आरोपियोें ने उनकी पिटाई कर दी थी। मामले में संस्थान के सुरक्षा नोडल अफसर डीके पांडेय ने पीजीआई थाने में केस दर्ज कराया था। पुलिस ने सभी आरोपियों पर शांतिभंग में कार्रवाई की थी। जेल से छूटने के बाद इन्होंने विवादित रील बनाई। इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें