फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महापौर ने की विकास व स्वच्छता कार्यों की समीक्षा, दिए सख्त निर्देश

विज्ञापन
निरीक्षण करतीं महापौर।
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर लखनऊ। महापौर सुषमा खर्कवाल ने बुधवार कोविकास कार्यों और स्वच्छता व्यवस्था को लेकर एक समीक्षा बैठक हुई। महापौर ने अधिकारियों को सभी परियोजनाओं को समय सीमा में और गुणवत्ता के साथ पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने शहरवासियों से यूजर चार्ज का ऑनलाइन भुगतान करने की अपील की।
विज्ञापन


बैठक में अभियंत्रण विभाग, डूडा, सीएनडीएस और स्वच्छता अभियान से जुड़े अधिकारियों ने भाग लिया। महापौर ने डूडा की योजनाओं की समीक्षा करते हुए 11 मई तक अपडेटेड रिपोर्ट मांगी। उन्होंने गरीब एवं मलिन बस्तियों में चल रहे कार्यों में लापरवाही न बरतने को कहा। अभियंत्रण विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा हुई। महापौर ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में अनावश्यक देरी से जनता प्रभावित होती है, और ऐसी लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई होगी। सीएनडीएस के निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने ठेकेदारों को तत्काल काली सूची में डालने और अन्य एजेंसियों से कार्य कराने के निर्देश दिए।


स्वच्छता और यूजर चार्ज पर जोर

महापौर ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने जोनल सेनेटरी ऑफिसर्स को अवैध ठेलियों पर कार्रवाई करने और खुले में कूड़ा डंपिंग रोकने के निर्देश दिए। लखनऊ स्वच्छता अभियान और लाॅयन एनवायरो के कर्मचारियों के लिए यूनिफॉर्म और वैध पहचान पत्र अनिवार्य किए गए। महापौर ने यह भी निर्देश दिया कि ऑनलाइन यूजर चार्ज जमा करने वाले गृहस्वामियों से दोबारा वसूली न की जाए। नगर आयुक्त ने नागरिकों से यूजर चार्ज का भुगतान ऑनलाइन करने और रसीद प्राप्त करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें