लखनऊ। एलडीए की सीतापुर रोड स्थित नैमिष नगर और आगरा एक्सप्रेसवे स्थित वरुण विहार योजना में भूखंडों का पंजीकरण मंगलवार को बंद हो गया। दोनों योजनाओं के करीब 4500 भूखंडों के लिए 32 हजार से अधिक लोगों ने आवेदन किया है। अब इनके बीच आवंटन के लिए चार या पांच नवंबर को लॉटरी डाली जाएगी। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि योजना का पंजीकरण 24 सितंबर को एक महीने के लिए खोला गया था। उसके बाद तीन दिन का समय और बढ़ाया गया। अब लॉटरी की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। पहले चरण की लॉटरी के बाद दोनों याेजनाओं में एक-एक हजार भूखंडों के लिए पंजीकरण और खोला जाएगा।