फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: झपकी आने पर डिवाइडर से लोडर टकराया, आधे घंटे फंसा रहा चालक

Sun, 14 Sep 2025 02:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
दमकल ने केबिन काट कर चालक को निकाला गया।
विज्ञापन
लखनऊ। चिनहट में शनिवार तड़के चालक उन्नाव के असोहा निवासी सुशील कुमार को झपकी आने से लोडर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। दमकल कर्मियों ने क्षतिग्रस्त लोडर के केबिन को काट कर आधे घंटे तक फंसे रहे सुशील को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


एफएसओ गोमती नगर सुशील यादव के मुताबिक शुक्रवार तड़के करीब 4:30 बजे लोडर लेकर सुशील कहीं जा रहे थे। लोडर की रफ्तार काफी अधिक थी। चिनहट के मटियारी चौराहे पर झपकी आने से लोडर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया। केबिन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होने पर सीट और स्टीयरिंग के बीच में सुशील फंस गए और घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें निकालने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। लोगों ने घटना की जानकारी दमकल को दी। मौके पर एफएसओ गोमतीनगर एक गाड़ी व टीम के साथ पहुंचे। फायर स्टेशन हजरतगंज से भी रेस्क्यू वाहन मंगाया गया। दोनों यूनिटों ने मिलकर केबिन काटा और सुशील को बाहर निकाला। दमकल कर्मियों ने उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। गनीमत रही कि चालक की जान बच गई।

दमकल ने केबिन काट कर चालक को निकाला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें