लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार के करीब 4,000 उपभोक्ताओं को अब ओवरलोडिंग के कारण बिजली कटौती नहीं झेलनी पड़ेगी। सेक्टर-5 उपकेंद्र के ओवरलोड हो चुके बाघामऊ और भरवारा फीडरों को दो अलग-अलग हिस्सों में बांटकर दो नए फीडर गीतापुरी और विकास विहार बनाए गए हैं। रविवार सुबह इन्हें चालू कर दिया गया।
गोमतीनगर खंड के अधिशासी अभियंता धीरज यादव ने बताया कि इस गर्मी में बिजली और एसी का लोड बढ़ने से 11 हजार वोल्ट के बाघामऊ और भरवारा फीडर ओवरलोड हो रहे थे, जिससे ट्रिपिंग की समस्याएं आ रही थीं। ऐसे में तुरंत दो नए फीडर बनाकर बिजली का लोड आधा-आधा बांट दिया गया। एसडीओ शुभम सिंह के अनुसार, शनिवार देर रात फीडर की टेस्टिंग पूरी कर उपभोक्ताओं का लोड गीतापुरी और विकास विहार फीडर पर ट्रांसफर कर दिया गया। इससे गंगोत्री विहार फेज-1, छोटा भरवारा, बड़ा भरवारा, भरवारा गांव, गीतापुरी और कौशलपुरी सहित आसपास के इलाकों की बिजली आपूर्ति में बड़ा सुधार हुआ है।
Iगोमतीनगर विस्तार सेक्टर-5 उपकेंद्र के दो फीडरों का लोड अब चार फीडरों पर आ गया है। इससे क्षेत्र में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी।I
I
- सुशील गर्ग, मुख्य अभियंता, गोमतीनगर जोनI