फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भरवारा एसटीपी के पास अवैध प्लाटिंग तोड़ने पर एलडीए टीम का हुआ भारी विरोध

विज्ञापन
एलडीए ने गिराया अवैध निर्माण।
विज्ञापन
लखनऊ। सोमवार को भरवारा एसटीपी चौराहे के पास अवैध प्लाॅटिंग पर कार्रवाई के दौरान एलडीए की टीम को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। लोगों ने बिना नोटिस दिए ही निर्माण तोड़ने का आरोप लगाया। इसके बाद एलडीए की टीम को बीच में अभियान बंद कर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

एलडीए का प्रवर्तन दस्ता सोमवार को गोमतीनगर विस्तार से लगे भरवारा इलाके में एसटीपी चौराहे के पास लोनापुर गांव की जमीन पर की गई अवैध प्लाॅटिंग तोड़ने गया था। जैसे ही कार्रवाई शुरू हुई, लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि एलडीए बिना ही नोटिस दिए उनके निर्माण तोड़ने आ गया है। इस पर एलडीए अधिकारियों ने सफाई दी कि नोटिस वर्ष 2018 में ही अवैध प्लाॅटिंग करने वालों को काटा गया है, जिस पर हुए ध्वस्तीकरण आदेश के तहत ही कार्रवाई की जा रही है। इस पर लोगों ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। जिसका निर्माण टूट रहा है, उसे कोई नोटिस नहीं दिया गया। ऐसे में लोगों ने जो पैसा घर बनाने के लिए लगाया वह बर्बाद हो गया है। विरोध बढ़ने पर एलडीए की टीम अभियान को बीच में ही बंद कर लौट गई।

एलडीए ने गिराया अवैध निर्माण।

एलडीए ने गिराया अवैध निर्माण।

एलडीए ने गिराया अवैध निर्माण।

एलडीए ने गिराया अवैध निर्माण।

एलडीए ने गिराया अवैध निर्माण।

एलडीए ने गिराया अवैध निर्माण।

एलडीए ने गिराया अवैध निर्माण।

एलडीए ने गिराया अवैध निर्माण।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें