फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दूसरे दिन भी अलीगंज में एलडीए ने सील की छह अवैध बिल्डिंगें

विज्ञापन
बि​ल्डिंग सील करती एलडीए की टीम।
विज्ञापन
लखनऊ। अग्निकांड के बाद सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी के बाद अलीगंज में चिह्नित की गईं 51 अवैध बिल्डिंगों को सील करने की एलडीए की कार्रवाई बुधवार को भी जारी रही। टीम ने एक बैंक, रिटेल कंपनी के स्टोर सहित छह बिल्डिंगें सील कीं। चिनहट व गोमतीनगर में भी आठ अवैध बिल्डिंगें सील की गईं।
विज्ञापन

एलडीए के जोनल अधिकारी अतुल कृष्ण सिंह ने बताया कि अलीगंज में स्थानीय लोगों के विरोध के बीच छह अवैध कॉम्प्लेक्स सील किए गए। मंगलवार को सात बिल्डिंगें सील की गईं थीं। चंद्रलोक कॉलोनी के सेक्टर-ई, एफ, जे, ई में यह कार्रवाई की गई, जहां अंशुमान सिंह, शशांक सिसौदिया और मदन गोपाल सिंह सहित अन्य की छह व्यावसायिक बिल्डिंगें सील की गईं। इन भवनों में शोरूम, रेस्तरां, निजी बैंक और बिग बॉस्केट गोदाम जैसी व्यावसायिक गतिविधियां चल रही थीं।
वहीं, जोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह ने बताया कि चिनहट के लौलाई, दमरिया, भुजंगीपुरवा, मल्हौर और अशरफ विहार कॉलोनी और गोमतीनगर के विराट खंड में आरके शुक्ला, आशुतोष मदेशिया और विवेक सिंह सहित अन्य लोगों के निर्माण सील हुए। इसके अलावा जोनल अधिकारी माधवेश कुमार ने बताया कि दुबग्गा थानाक्षेत्र के ग्राम-जेहटा, जिलहपुर मौरा और अमेठिया सलेमपुर में दिलीप मिश्रा, मोहम्मद कमर, जितेंद्र कुमार व अन्य की ओर से की जा रही 10 अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त की गईं। ये प्लॉटिंग लगभग 20 बीघा क्षेत्रफल में फैली थीं।

बिल्डिंग सील करती एलडीए की टीम।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें