फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दिवंगत आनंद पांडे को बना दिया जिला प्रतिनिधि

विज्ञापन
जारी हुई सूची, जिसे बाद में बदला गया।
विज्ञापन
मोहनलालगंज। भाजपा के अवध क्षेत्र संगठन की ओर से मंगलवार को जारी पदाधिकारियों की नई सूची ने हैरानी व चर्चा दोनों को जन्म दे दिया। संगठन ने मोहनलालगंज के परेहटा निवासी दिवंगत एडवोकेट आनंद कुमार पांडे को जिला प्रतिनिधि मनोनीत कर दिया, जबकि करीब आठ माह पूर्व बीमारी से उनका निधन हो चुका है।
विज्ञापन


सूची में उनका नाम देखकर स्थानीय कार्यकर्ताओं में असंतोष है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह चूक दर्शाती है कि संगठन जमीनी कार्यकर्ताओं के प्रति कितना बेपरवाह हो गया है। चर्चा इस बात की भी है कि क्या पदाधिकारियों की सूची बिना किसी भौतिक सत्यापन या जानकारी के सिर्फ पुराने कागजों के आधार पर ही तैयार कर दी गई?
हालांकि, मामला तूल पकड़ते ही कुछ ही घंटों के भीतर संगठन ने अपनी गलती सुधारी और आनंद पांडे का नाम हटाकर उनके स्थान पर सिसेंड़ी निवासी अंजनी शुक्ला को मोहनलालगंज मंडल का जिला प्रतिनिधि बनाया गया। इस लापरवाही पर जब जिला संगठन के पदाधिकारियों से सवाल किए गए तो वह इसे टाल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें