कायस्थ समाज ने मनाया दीपावली मिलन समारोह।
लखनऊ। गोमतीनगर के विपुलखंड स्थित कबीर पीस मिशन में रविवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (पूर्वी) की गोमतीनगर शाखा की ओर से दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया। चित्रगुप्त पूजन और दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस दौरान मेधावी विद्यार्थियों और सामाजिक कार्यों में योगदान देने वालों को सम्मानित किया गया।
संगीता श्रीवास्तव ने भगवान चित्रगुप्त का पूजन कराया। प्रदेश अध्यक्ष उमेश श्रीवास्तव और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. ज्योत्सना श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलित किया। पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन सहित डॉ. एके श्रीवास्तव और डॉ. श्वेता श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया। मेधावी अमोलिका और रितेश श्रीवास्तव के साथ डॉ. पंकज श्रीवास्तव और राजीव सक्सेना को भी सम्मान मिला। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में आभा, जूही और बबीता श्रीवास्तव ने गायन किया। रागिनी श्रीवास्तव के समूह ने संगीत और नृत्य प्रस्तुत किया। कवि अजय वर्मा ने काव्य पाठ किया। अध्यक्ष संजय निगम ने संगठन विस्तार का संकल्प जताया। महामंत्री प्रवीण श्रीवास्तव ने आभार व्यक्त किया।
कायस्थ समाज ने मनाया दीपावली मिलन समारोह।
कायस्थ समाज ने मनाया दीपावली मिलन समारोह।
कायस्थ समाज ने मनाया दीपावली मिलन समारोह।
कायस्थ समाज ने मनाया दीपावली मिलन समारोह।