फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चालीहा साहिब महोत्सव का छाया उल्लास

विज्ञापन
इंदिरानगर के तकरोही में भगवान झूलेलाल की पूजा करतीं महिलाएं।
विज्ञापन
लखनऊ। शहर के सिंधी बाहुल्यों क्षेत्रों व गुरुद्वारों में भगवान झूलेलाल के चालीहा साहिब महोत्सव की बुधवार को धूमधाम से शुरुआत हुई। इस दौरान सिंधी पंचायतों ने जगह-जगह आयोजन किए, जो 25 अगस्त तक चलेंगे। सिंधी परिवारों में विधि-विधान से भगवान झूलेलाल का पूजन किया गया।
विज्ञापन

आलमबाग, कृष्णानगर, इंदिरानगर और राजाजीपुरम में 40 दिनों तक चलने वाले महोत्सव को लेकर उत्साह देखने को मिला। महिलाओं और बच्चों ने जय झूलेलाल के जयकारे लगाए।

सिंधी समाज के प्रमुख शिव शांति आश्रम में भगवान झूलेलाल के पूजन के बाद आरती की गई। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। कृष्णानगर के सिंधु नगर में सिंधी पंचायत के अध्यक्ष अशोक चांदवानी, महेश तलरेजा, लालचंद मंजर, प्रदीप राजपाल, डॉ. अनिल चंदानी, नीरज राजपाल, दिनेश रायचंदानी समेत समाज के लोगों ने आरती कर प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन


तकरोही स्थित झूलेलाल मंदिर के प्रमुख हंसराज राजपाल, सतीश लखमानी, राजू जसवानी समेत बड़ी संख्या में महिलाओं ने आरती और प्रसाद वितरण में भाग लिया। झूलेलाल मंदिर में आरती के बाद भंडारा हुआ।

राजाजीपुरम स्थित झूलेलाल मंदिर में प्रमुख संजय जेसवानी और मन्नू तेजवानी की अगुवाई में आयोजन किया गया। यहां भी विधि-विधान से पूजन के बाद आरती हुई और भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। सभी ने जय झूलेलाल के जयकारे लगाए। कृष्णानगर स्थित शुभम सिटी में झूलेलाल मंदिर के अध्यक्ष कन्हैयालाल चांदवानी, संतोष हिरवानी, पुखराज, रितेश मेघानी, नवीन केवल रामानी ने बताया कि भगवान झूलेलाल जी की आरती के बाद प्रसाद बांटा गया। मवैया स्थित सिंधु भवन में भी भगवान झूलेलाल का चालीहा साहिब महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। संत कंवर राम दरबार रामनगर, एसएसडी धाम, गोधरिधाम दरबार नटखेड़ा रोड समेत अन्य जगहों पर भी आयोजन हुए।



भगवान झूलेलाल से मांगी देश की खुशहाली

चेट्टी चंद मेला कमेटी के प्रवक्ता अशोक मोतियानी, अध्यक्ष रतन मेघानी, महामंत्री संजय जेसवानी, कोषाध्यक्ष सतेंद्र भवनानी और उपाध्यक्ष श्याम कृषनानी ने बताया कि चालीहा साहिब महोत्सव की लखनऊ समेत आसपास के क्षेत्रों में भव्य शुरुआत की गई। परिवारों ने देश, समाज और परिवार की खुशहाली की दुआ मांगी। सिंधु नगर सिंधी पंचायत के सदस्य प्रदीप राजपाल तरुण संगवानी, डॉ. अनिल चंदानी अन्य पदाधिकारियों ने समाज की युवा पीढ़ी से अपील की कि आपस में बातचीत के लिए सिंधी भाषा का ही इस्तेमाल करें। जब भी एक-दूसरे से मिलें तो जय झूलेलाल बोलकर ही संबोधन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें