फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: काम पर लौटने की राह महंगी, निजी बसों का किराया 7999 रुपये तक

विज्ञापन
अवध चौराहे पर खड़ीं बसें।
विज्ञापन
लखनऊ। दीपावली और भैया दूज के बाद लखनऊ से दिल्ली, मुंबई, चंडीगढ़, जयपुर और पटना समेत दूसरे शहरों में काम पर लौटने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ट्रेनों में कन्फर्म सीटें नहीं मिल रही हैं और विमानों का किराया भी आसमान छू रहा है। ऐसे में यात्री निजी बसों का सहारा ले रहे हैं, लेकिन यहां भी उन्हें भारी किराया चुकाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लखनऊ से दिल्ली का बस टिकट 3,599 रुपये तक पहुंच गया है, जबकि मुंबई के लिए यात्रियों को 7,999 रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं।शुक्रवार को भी रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ रही। ट्रेनों में सीटें उपलब्ध नहीं होने के कारण बड़ी संख्या में लोग निजी बसों से सफर करने के लिए मजबूर हैं। त्योहारों के बाद यात्रियों की बढ़ी मांग का फायदा निजी बस ऑपरेटर उठा रहे हैं और मनमाना किराया वसूल रहे हैं।
दिल्ली की बसों के समय और श्रेणी के हिसाब से किराया अलग-अलग
लखनऊ से दिल्ली के लिए अलग-अलग समय और श्रेणी की बसों का किराया अलग-अलग है। आलमबाग नहरिया से रात 10:55 बजे चलने वाली एसी सीटर बस का टिकट 699 रुपये है। वहीं, रात 9:45 बजे की स्लीपर बस का किराया 2,042 रुपये और रात 11 बजे की एसी स्लीपर बस का टिकट 1,900 रुपये है। रात 11:20 बजे चलने वाली स्लीपर बस का किराया सबसे अधिक 3,599 रुपये है। इस सफर में सात से आठ घंटे लगते हैं।
विज्ञापन

मुंबई की बसों का किराया
मुंबई जाने वाली निजी बसों का किराया भी काफी महंगा है। गोमतीनगर से रात 10:15 बजे चलने वाली एसी स्लीपर बस का टिकट 5,999 रुपये, अमौसी से रात 11:15 बजे रवाना होने वाली बस का किराया 5,199 रुपये और सरोजनीनगर से रात 10:15 बजे चलने वाली स्लीपर बस का टिकट 4,999 रुपये है। वहीं, शाम 5:55 बजे चलने वाली बस का किराया 7,999 रुपये तक पहुंच गया है।
चंडीगढ़ और जयपुर का किराया
लखनऊ से चंडीगढ़ जाने के लिए आलमबाग से शाम छह बजे रवाना होने वाली बस का किराया 1,399 रुपये और कमता चौराहे से रात 9:30 बजे चलने वाली एसी सीटर बस का टिकट 999 रुपये है। जयपुर के लिए रात 11:40 बजे आलमबाग से चलने वाली स्लीपर बस का किराया 1,140 रुपये, जबकि शाम सात बजे ट्रांसपोर्टनगर से रवाना होने वाली बस का टिकट 1,500 रुपये है।
छठ पर पटना का सफर भी महंगा
छठ पर लखनऊ से पटना जाने वाले यात्रियों को भी महंगे किराये का सामना करना पड़ रहा है। ट्रांसपोर्टनगर से रात 11:30 बजे चलने वाली बस का टिकट 5,000 रुपये है। वहीं, अमौसी एयरपोर्ट से रात नौ बजे रवाना होने वाली बस का किराया 2,050 रुपये, अहिमामऊ से रात 11:20 बजे चलने वाली लग्जरी बस का टिकट 3,000 रुपये और नहरिया से रात 10:20 बजे जाने वाली बस का किराया 2,199 रुपये है।
रोडवेज की लग्जरी बसों की कमी का फायदा उठा रहे निजी ऑपरेटर
रोडवेज की लग्जरी बसों की कमी भी निजी बस ऑपरेटरों की मनमानी की एक बड़ी वजह है। लखनऊ परिक्षेत्र के अवध डिपो में करीब 85 एसी जनरथ और लग्जरी बसें हैं। इनमें से लगभग आधी बसें मरम्मत के अभाव और आयु पूरी होने के कारण डिपो में खड़ी रहती हैं। इससे यात्रियों के पास विकल्प सीमित हो जाते हैं और निजी बस संचालक इसका फायदा उठाते हैं।
हवाई सफर भी जेब पर भारी
विमानों का किराया भी काफी बढ़ गया है। लखनऊ से मुंबई के लिए इंडिगो की फ्लाइट 6ई-2238 का टिकट 19,921 रुपये और अकासा एयर की दोपहर 2:50 बजे की फ्लाइट क्यूपी-2018 का किराया 18,752 रुपये पहुंच गया है। वहीं, लखनऊ से दिल्ली के लिए एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट आईएक्स-1385 का किराया 7,130 रुपये और शाम 5:30 बजे रवाना होने वाली फ्लाइट आईएक्स-2173 का टिकट 5,338 रुपये है। लखनऊ से पटना का हवाई किराया भी करीब 10,195 रुपये चल रहा है।

अवध चौराहे पर खड़ीं बसें।

अवध चौराहे पर खड़ीं बसें।

अवध चौराहे पर खड़ीं बसें।

अवध चौराहे पर खड़ीं बसें।

अवध चौराहे पर खड़ीं बसें।

अवध चौराहे पर खड़ीं बसें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें