फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जट्ट सिख समाज को भी पिछड़ा वर्ग सूची में शामिल किया जाए

विज्ञापन
इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सरदार भगत सिंह की जयंती पर आयोजित सिख सम्मेलन
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की पिछड़ा वर्ग सूची में जाट समाज दर्ज है। इसी क्रम में जट्ट सिख समाज को भी पिछड़ा वर्ग सूची में शामिल किया जाए। भारतीय सिख संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार जसबीर सिंह विर्क ने बुधवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सरदार भगत सिंह की जयंती पर आयोजित सिख सम्मेलन में यह मांग उठाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उप्र सरकार के कृषि राज्य मंत्री सरदार बलदेव औलख शामिल हुए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित करते हुए जसबीर सिंह विर्क ने सिख समाज से जुड़ी नौ मांगें रखीं। उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग में आने वाले सिख समाज के पात्र लोगों को ओबीसी प्रमाणपत्र बनवाने में आ रही दिक्कतें दूर की जाएं। विस्थापित परिवारों की भूमि और जंगलों की भूमि के संबंध में कैबिनेट से पारित आदेश में जरूरी संशोधन कर वास्तविक पात्र परिवारों को न्याय और राहत दी जाए।
उन्होंने मुरादाबाद में वर्ष 1962 से स्थापित गुरुद्वारा गागन साहिब से संबंधित कार्रवाई तत्काल रोकने और गुरुद्वारा साहिब के उपयोग एवं धार्मिक गतिविधियों में आ रही भूमि का नियमानुसार पट्टा श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के नाम किए जाने की मांग की। हरिद्वार स्थित गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी साहिब के पुन: सुशोभीकरण और धार्मिक स्थल के रूप में स्थापना के लिए भूमि उपलब्ध कराने की भी मांग उठाई।
विज्ञापन

जसबीर सिंह विर्क ने उप्र के सरकारी विद्यालयों और महाविद्यालयों में पंजाबी भाषा का विकल्प देने की मांग की। स्थानीय एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में सिख विद्यार्थियों के कड़ा और कृपाण न उतारे जाने की मांग भी रखी। इसके साथ ही लखनऊ में सरदार भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित करने और लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में वाहन से कुचलकर घायल हुए किसानों के परिवारों को निर्धारित मुआवजा तत्काल देने की मांग की।
राजनीतिक भागीदारी को लेकर जसबीर सिंह विर्क ने कहा कि संगठन प्रदेश में सक्रिय राजनीतिक दलों के सामने पांच विधानसभा सीटों की मांग रखेगा। जिस राजनीतिक दल के साथ इस संबंध में सहमति बनेगी, उसके साथ संगठन चुनावी भागीदारी के विषय में आगे निर्णय करेगा। कृषि राज्य मंत्री सरदार बलदेव औलख ने आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री के साथ मिलकर एक-एक मांग पर चर्चा कर उन्हें पूरा करने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन के हर छोटे-बड़े काम में वह उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर समाज के लिए काम करेंगे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सरदार मान सिंह , नाज्जर सिंह, जोधवीर सिंह, कुलविंदर सिंह, गुरदीप सिंह, डॉ. गुरदीप सिंह, अनोख सिंह, परगट सिंह, पाल सिंह, गुरपाल सिंह, कैरनैल सिंह, बलकार सिंह, रणवीर सिंह, गुरमीत रंधावा, सुरिंदर सिंह गिल, जगवंत सिंह, रणजोध सिंह, लखविंदर सिंह, करतार सिंह रोजा, जसपाल सिंह कील आदि उपस्थित रहे।

Next
AU ऐप में पढ़ें