फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लोकबंधु के आईसीयू विस्तार का मसला चार माह से अटका

विज्ञापन
लोकबंधु अस्पताल।
विज्ञापन
लखनऊ। लोकबंधु अस्पताल में हुए अग्निकांड बाद निर्माण कार्य शुरू होने का रास्ता करीब चार माह बाद भी अटका है। निर्माण एजेंसी नामित होने बाद भी कार्य शुरू नहीं हुआ है। ऐसे में अस्पताल की आईसीयू यूनिट का विस्तार नहीं हो पा रहा है। अफसरों का कहना है बजट न मिलने से कार्यदायी संस्था ने काम शुरू नहीं किया है।
विज्ञापन

लोकबंधु अस्पताल में 14 अप्रैल की रात दूसरे तल स्थित महिला वार्ड में आग लग गई थी। इससे आईसीयू समेत कई विभागों की ओटी में धुआं पहुंच गया था। इससे ओटी समेत वार्ड को बंद कर दिया था। गाइनी ओटी समेत अन्य विभागों को पहले तल पर शिफ्ट कराकर भर्ती शुरू की गई थी। वहीं, बीस दिन बाद चार बेड की आईसीयू पहले तल पर शुरू की गई थी, जो मरीजों के लिए नाकाफी थी। मरीजों को अब भी आईसीयू के लिए दूसरे संस्थान जाना पड़ रहा है।
अस्पताल प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग की निर्माण इकाई से अग्निकांड में हुए नुकसान का आंकलन कराकर शासन से करीब 60 लाख रुपये की मांग की थी। शासन ने निर्माण कार्य के लिए दूसरी एजेंसी तय की थी, जिसके जरिये एस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा गया था। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि अभी चार बेड का आईसीयू है। निर्माण पूरा होने बाद इसकी क्षमता बढ़कर 30 बेड की हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें