फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बाजारों के अतिक्रमण, ट्रैफिक जाम और रिटेल ट्रेड पॉलिसी का उठा मुद्दा

विज्ञापन
डीएम को ज्ञापन देते व्यापारी।
विज्ञापन
लखनऊ। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में सोमवार को हुई वाणिज्य बंधु की बैठक में व्यापारियों ने बाजारों में अस्थायी अतिक्रमण, ट्रैफिक जाम, साप्ताहिक बाजारों को स्थानांतरित करने और खुदरा व्यापार बचाने के लिए रिटेल ट्रेड पॉलिसी बनाने की मांग की। डीएम विशाख जी ने एडीएम पूर्वी को सभी मुद्दे पर कमेटी का गठन कर निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ट्रैफिक जाम और पुलिस की निष्क्रियता पर उठाए सवाल
लखनऊ व्यापार मंडल की ओर से अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र, महामंत्री अनुराग मिश्र, मनीष गुप्ता, हरीश साह, संजीव अग्रवाल ने ट्रैफिक अव्यवस्था व जाम का मुद्दा उठाया। कहा कि रकाबगंज सब्जी मंडी बार-बार हटाए जाने के बावजूद लग जाती है। वजीरगंज थाना क्षेत्र में प्रशासनिक निष्क्रियता की वजह से यहियागंज, पांडेयगंज, मौलवीगंज व नक्खास जैसे बाजार प्रभावित हो रहे हैं। पांच लाख की आबादी चौक आती-जाती है और यहां केजीएमयू भी है। मेडिकल कॉलेज से चौक जाने वाले मार्ग पर फ्लाईओवर के नीचे से रूमी गेट को जाने वाले मार्ग की बैरिकेडिंग हटाकर तत्काल चालू करने की मांग की गई। खुन-खुनजी गर्ल्स कॉलेज के सामने लगने वाली बकरा व फूल मंडी तत्काल हटाई जाए। व्यापारियों ने सभी साप्ताहिक बाजार को खुले में स्थानांतरित करने की मांग की।
बाजारों से अस्थायी अतिक्रमण हटाने की मांग
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, प्रदेश कोषाध्यक्ष मो. अफजल, प्रदेश उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह चड्ढा, नगर महामंत्री राजीव शुक्ला, मोहित कपूर आदि ने चरणबद्ध तरीके से बाजारों के अस्थायी अतिक्रमण हटाने की मांग की। पीएम मोदी के नाम ज्ञापन सौंपकर रिटेल सेक्टर के परंपरागत व्यापारियों को बचाने के लिए देश में ई कॉमर्स व रिटेल ट्रेड पॉलिसी लागू करने की मांग की। व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार ने स्वास्थ्य बीमा से जीएसटी हटाई है, लेकिन स्वास्थ्य बीमा कंपनियों ने 20% तक का मूल्य बढ़ा दिया है। इससे जनता को लाभ नहीं मिल रहा। बैंकों के मुद्रा लोन देने में आनाकानी का भी विषय उठाया। डीएम ने इन योजनाओं की समीक्षा पर बल दिया। सराफा व्यापारियों ने साहूकारी लाइसेंस व्यवस्था शुरू करने की भी मांग की।
विज्ञापन

जल नहीं तो कर नहीं : संदीप बंसल

वाणिज्य बंधु की बैठक में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने डीएम को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि जल संस्थान उन व्यापारियों को भी जलकर का लाखों का बिल भेज रहा है, जिनके जलकर के कनेक्शन नहीं हैं। महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी ने कहा कि कैसरबाग, नजीराबाद, अमीनाबाद, लाटूश रोड, बास मंडी, नाका, चारबाग आदि बाजारों में ई-रिक्शा जाम का मुख्य कारण बन रहे हैं। इससे ग्राहकों को असुविधा होती है व हमारा व्यापार भी प्रभावित होता है। बाजारों से अतिक्रमण और जरूरतमंद व्यापारियों को शस्त्र लाइसेंस निर्गत किए जाने की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंसल, संगठन मंत्री जावेद बेग, महामंत्री आकाश गौतम, राजीव कक्कड़,अनुज गौतम, अमरनाथ चौधरी, मुकेश कुमार नाग आदि मौजूद रहे।

डीएम को ज्ञापन देते व्यापारी।

डीएम को ज्ञापन देते व्यापारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें