फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चमड़ी के सहारे रुकी थी आंत, ऑपरेशन से बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने जटिल ऑपरेशन कर दो महिलाओं को राहत दी है। इनमें से एक के पेट में आगे की मांसपेशियां ही नहीं थीं। उनकी आंत सिर्फ चमड़ी के सहारे रुकी थी। वहीं, दूसरी महिला के पेट में ट्यूमर था, जो आंत को दबा रहा था।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आजमगढ़ की 35 वर्षीय प्रीति को इंसीजनल हार्निया था। महिला के इससे पहले दो ऑपरेशन हो चुके थे। इसमें दो लाख रुपये लगने के बाद भी फायदा नहीं हुआ। ऐसे में घरवाले उन्हें सिविल की ओपीडी में डॉ. आनंद मिश्रा के पास लेकर पहुंचे।

जांच में पता चला कि प्रीति के पेट की मांसपेशियां पूरी तरह गायब थीं, जिससे बार-बार यह समस्या हो रही थी। जांच कराने के बाद महिला के एंटीरियर एब्डोमिनल वॉल की मरम्मत की गई। फिर आंतरिक अंगों को व्यवस्थित किया गया। ऑपरेशन के बाद प्रीति स्वस्थ हैं।
विज्ञापन




ट्यूमर से कम हो गया था हीमोग्लोबिन

दूसरा ऑपरेशन सुल्तानपुर की 40 वर्षीय मीना का किया गया। उन्हें पेट फूल जाने व दर्द की समस्या थी। डॉ. आनंद मिश्रा ने जांच में पाया कि पेट में काफी बड़ा मांस का टुकड़ा है। साथ ही अंडाशय (ओवरी) और बच्चेदानी के पास ट्यूमर से लगातार रक्तस्राव हो रहा था। ट्यूमर ने आंतों को दबाया था और हीमोग्लोबिन 12.5 के बजाय सिर्फ पांच ही बचा था। ऐसे ने पहले मीना को खून चढ़ाया गया। हीमोग्लोबिन बढ़ने के बाद ऑपरेशन कर ट्यूमर निकाला गया। अब महिला पूरी तरह स्वस्थ है। दो दिन बाद उसे छुट्टी दे दी जाएगी। ऑपरेशन करने वाली टीम में सर्जन डॉ. आनंद मिश्रा के साथ डॉ. आदिल, एनेस्थीसिया डॉ. एसके सिंह, डॉ. विवेक द्विवेदी, ओटी असिस्टेंट सुदेश कुमार, सविता चौधरी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें