फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: केसरीखेड़ा फ्लाईओवर का अधूरा काम हुआ शुरू

विज्ञापन
पिलर के लिए खोदाई करती मशीन।
विज्ञापन
लखनऊ। अधूरे पड़े केसरीखेड़ा फ्लाईओवर का काम मंगलवार को शुरू हो गया। सेतु निगम की टीम ने 13 नंबर पिलर के लिए खोदाई शुरू करा दी है। अधिकारियों के मुताबिक ये काम पांच महीने में पूरा हो जाएगा। नए साल में लोगों का आवागमन भी इस पर शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन

अधूरे पड़े इस फ्लाईओवर के कारण क्षेत्र के करीब पांच लाख लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसकी राह में एक अपार्टमेंट बाधा बनकर खड़ा हो गया था। इसको देखते हुए अमर उजाला ने प्रमुखता से मुद्दे को उठाया था, जिसके बाद अपार्टमेंट के अवैध तल को तोड़ा गया। बीते शनिवार को सेतु निगम के प्रबंध निदेशक धर्मवीर सिंह ने फ्लाईओवर का निरीक्षण कर अधूरे कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश भी दिए थे। पहले रविवार से काम शुरू करने की तैयारी थी, मगर बारिश ने बाधा खड़ी कर दी थी। मंगलवार को मौसम में कुछ सुधार होने पर काम शुरू कर दिया गया। अब नए साल से पारा, केसरीखेड़ा, कृष्णानगर सहित आसपास के इलाकों के लोगों को राहत मिल जाएगी।

पिलर के लिए खोदाई करती मशीन।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें