फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ग्रीन कॉरिडोर का लोकार्पण अब 13 मार्च को

विज्ञापन
उद्घाटन के लिए तैयार ग्रीन काॅरिडोर।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
लखनऊ। कई बार से टल रहे गोमती नगर के ग्रीन कॉरिडोर के दूसरे फेज का लोकार्पण अब 13 मार्च को होगा। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन



गोमती नगर के समतामूलक चौराहे से निशातगंज होते हुए हनुमान सेतु तक और फिर वहां से डालीगंज तक ग्रीन कॉरिडोर बनकर तैयार है। पहले 22 फरवरी को इसका लोकार्पण होना था। मुख्यमंत्री के उपलब्ध न होने के कारण कार्यक्रम टालकर 28 फरवरी किया गया। रक्षामंत्री के न आने के कारण उस दिन भी लोकार्पण नहीं हो सका। अब रक्षामंत्री के आने की पुष्टि के बाद 13 मार्च को लोकार्पण की तैयारी है। दूसरे फेज के साथ ही आईआईएम से पक्का पुल तक ग्रीन कॉरिडोर के पहले फेज का लोकार्पण भी होगा। भाजपा महानगर प्रवक्ता प्रवीण गर्ग ने बताया है कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शाम 4:30 बजे गोमती नगर के समतामूलक चौराहे पर ग्रीन कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। वह शाम 5 बजे झूलेलाल घाट पर सभा को संबोधित भी करेंगे।
विज्ञापन

उद्घाटन के लिए तैयार ग्रीन काॅरिडोर। - फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें