लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में बीएससी कृषि (ऑनर्स) के नवप्रवेशित छात्रों के लिए पांच दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम का आरंभ हुआ। डीन प्रो. गौरी सक्सेना ने नए छात्रों का स्वागत किया। उन्होंने संकाय की उपलब्धियों, शोध गतिविधियों और प्रयोगशालाओं के महत्व पर प्रकाश डाला। अनुशासन की महत्ता के बारे में भी बताया गया। उद्घाटन दिवस पर आईसीएआर की प्रधान वैज्ञानिक डॉ. संगीता श्रीवास्तव ने ‘कृषि के संवर्धन’ पर व्याख्यान दिया। रसायन विज्ञान विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. अनिल मिश्रा ने ‘तनाव प्रबंधन’ पर व्याख्यान दिया। कार्यक्रम का समन्वय प्रो. रत्ना कटियार, डॉ. प्रवीण गुप्ता और डॉ. कविता अरोरा ने किया।