फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लविवि के प्रो. अरविंद एनएलयू की अकादमिक परिषद में मनोनीत

विज्ञापन
लविवि
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग के प्राध्यापक प्रो. अरविंद मोहन को नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (एनएलयू) दिल्ली की अकादमिक परिषद का सदस्य मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश व एनएलयू दिल्ली के कुलाधिपति न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने किया है। प्रो. मोहन का कार्यकाल 30 जून से प्रभावी माना जाएगा और वह अगले तीन वर्षों तक परिषद के सदस्य रहेंगे। एनएलयू के कुलपति प्रो. जीएस बाजपेयी ने पत्र भेजकर उन्हें इस उपलब्धि की जानकारी दी और परिषद में शामिल होने के लिए उनकी स्वीकृति मांगी है। विश्वविद्यालय अधिनियम के अनुसार अकादमिक परिषद में ख्यातिप्राप्त शिक्षाविदों, साहित्यकारों और कानूनी क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों को स्थान दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें