फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी की हत्या करने वाली विचारधारा आज भी जिंदा :  अखिलेश

Sun, 31 Jan 2021 11:19 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि महात्मा गांधी का हत्यारा नफरत व सांप्रदायिकता की भावना से भरा हुआ था। दुखद यह है कि वही विचारधारा आज भी जिंदा है। यादव ने ये बातें महात्मा गांधी के शहीदी दिवस के मौके पर पार्टी कार्यालय में उनके चित्र पर माल्यार्पण के दौरान कही। उन्होंने कहा कि गांधीजी के सपनों को पूरा करने के लिए सभी समाजवादियों को एकजुट हो जाना चाहिए।
विज्ञापन


यादव ने कहा कि भाजपा राज में गरीबों व निर्दोषों को सताया जा रहा है। किसान व नौजवान मारे-मारे फिर रहे हैं। जायज मांग उठाने पर लाठियां चलती है। सीबीआई व ईडी का प्रयोग विपक्षियों के चरित्रहनन के लिए किया जा रहा है। भाजपा झूठ, नफरत और अफवाहों की राजनीति करती है। 

छात्रवृत्ति को लेकर सपा अध्यक्ष से मिले छात्र
छत्रपति साहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया है कि विवि में छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 जनवरी रखने से लाखों विद्यार्थी आवेदन नहीं कर पाए हैं। प्रतिनिधिमंडल में ऋषभ तिवारी, ऋतिक त्रिवेदी समेत कई छात्र शामिल थे। 
विज्ञापन


समाजवादी किसान समिति में बढ़ाए तीन सदस्य
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किसान आंदोलन के समर्थन में गठित समाजवादी किसान समिति में मेरठ के विधायक रफीक अंसारी, छपरौली के मनोज चौधरी और बड़ौत के शोकिंद्र तोमर को भी सदस्य नामित किया गया है। समिति किसानों के खिलाफ सरकारी उत्पीड़न और अन्याय के मामलों की रिपोर्ट तैयार कर पार्टी अध्यक्ष को सौंपेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें