फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आशियाना स्थित निजी बैंक से होटल संचालक ने लिया था लोन

Tue, 24 Mar 2026 02:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
रूपनारायण की फाइल फोटो।
विज्ञापन
लखनऊ।
विज्ञापन

बंथरा के नीवां गांव में आर्थिक तंगी से परेशान रूपनारायण ने पत्नी तारावती और बेटे संदीप के साथ आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में सोमवार को उनके दूसरे बेटे कुलदीप ने आशियाना स्थित निजी बैंक के कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर दी है। एसीपी कृष्णानगर रजनीश वर्मा के मुताबिक मामले की छानबीन की जा रही है। बैंक कर्मियों से पूछताछ की जाएगी।
कुलदीप का आरोप है कि आशियाना चौराहा स्थित निजी बैंक से उनके पिता ने 28 नवंबर 2023 को 5,30,450 रुपये लोन लिया था। आरोप है कि बैंक के कर्मचारी पिता, भाई और मां से बकाया राशि 5,18,670 रुपये तुरंत जमा करने के लिए दबाव बना रहे थे। पिता व भाई ने मां की बीमारी का हवाला देकर कुछ समय मांगा था, लेकिन उनकी नहीं सुनी गई। इसके बाद घर पर नोटिस चस्पा कर दिया। आरोप है कि बैंककर्मी 19 मार्च को रूपनारायण की पान की दुकान पर गए थे। आरोपियों ने वहां पर पिता को काफी अपमानित किया था। यही नहीं मकान नीलाम करने की धमकी भी दी थी। बैंक कर्मियों की धमकी से घबराकर पिता, भाई और मां घर आए और जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। पीड़ित ने बैंक के कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने भी पुलिस से इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। एसीपी का कहना है कि बैंक के कौन से कर्मचारी रूपनारायण के घर गए थे और उनकी क्या बात हुई थी। इस बारे में पता लगाया जा रहा है। कुलदीप के आरोपों की जांच की जा रही है। साक्ष्य संकलन कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें