फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जिसे बंद करने का किया दावा, वह अस्पताल अब भी बिना लाइसेंस हो रहा संचालित

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। डेंगू बताकर बच्चे का इलाज और वसूली करने वाले माल क्षेत्र के जिस अस्पताल के संचालन पर अधिकारियों ने रोक लगाने का दावा किया था, उसका संचालन अब भी हो रहा है, जबकि अस्पताल के पास लाइसेंस तक नहीं था। शनिवार को अस्पताल के कर्मचारियों से हुई बातचीत में इसका खुलासा हुआ।
विज्ञापन

पीरनगर निवासी अजीत के ढाई वर्षीय बेटे अविश की तबीयत बिगड़ने पर 12 मार्च को इटौंजा रोड स्थित मां अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डेंगू और प्लेटलेट्स 33 हजार बताकर परिजनों से वसूली की गई। रुपये खत्म होने पर बच्चे को सीएचसी भेज दिया गया। वहां डेंगू की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। सीएचसी अधीक्षक डॉ. जेपी सिंह ने बताया कि अस्पताल का पंजीकरण न होने पर उसके संचालन पर रोक लगा दी गई थी। अस्पताल संचालक ने स्वयं भी अस्पताल बंद करने की बात लिखित में दी थी। इसके बाद भी अस्पताल का संचालन हो रहा है तो मौके पर जाकर कार्रवाई की जाएगी।

अवैध मिले अस्पतालों को किया वैध
नर्सिंग होम के नोडल डॉ. एपी सिंह ने फरवरी में जिले के 10 अस्पतालों पर छापा मारा था। इसमें दो अस्पताल अवैध मिले थे। दोनों अस्पतालों पर जुर्माना लगाकर एक माह के भीतर ही दोनों अस्पताल का पंजीकरण करके वैध कर दिया गया, जबकि इनका निरीक्षण तक नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें