मलिहाबाद। मोहान तिराहे से महाराजा मल्हिया पासी स्मृति द्वार हटाए जाने के मामले में धरने पर बैठे पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर, उनकी पत्नी विधायक जय देवी के समर्थन में रविवार को लाखन पासी, सुहेलदेव आर्मी, पब्लिक अधिकार सोशलिस्ट पार्टी सहित कई संगठन के कार्यकर्ता और पासी समाज लोगों ने तिराहे पर प्रदर्शन किया। आधे घंटे तक हरदोई-लखनऊ राजमार्ग पर बांस-बल्ली डालकर आवागमन भी बंद कर दिया।
मलिहाबाद के पूर्व सांसद पूर्व मंत्री कौशल किशोर अपनी पत्नी विधायक जय देवी कौशल के साथ गेट लगाने के लिए शनिवार छह बजे से मोहान तिराहे के सड़क के किनारे धरने पर बैठे हैं। उनका साथ देने के लिए रविवार को मोहनलालगंज विधायक अमरेश रावत, मोहान विधायक बृजेश रावत, यूपी के दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री कमरुद्दीन ने भी धरने पर बैठे। मौके पर पहुंचे पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन सभी ने गेट लगने पर ही धरना खत्म करने की बात कही।
10 थानों की पुलिस के साथ पीएसी पुलिस बल तैनात
धरना को देखते हुए पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। एडीसीपी उत्तरी गोपाल कृष्ण चौधरी और डीसीपी पश्चिमी कमलेश दीक्षित, एडीएम, एसडीएम सहित रहीमाबाद, माल, दुबग्गा, नाका, बीकेटी, मानक नगर, मड़ियांव, बिजनौर, इटौंजा सहित दस थाने के साथ पीएसी बल मौके पर मौजूद हैं।
अब तक दर्ज हुए केस में पुलिस ने कुछ भी नहीं किया
शुक्रवार को निर्माण खंड-2 के अधीक्षण अभियंता एसके राय ने अवैध रूप से द्वार हटाने वाले अज्ञात लोगों पर चोरी और सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराई थी। वहीं, 22 अप्रैल को हुए प्रदर्शन के मामले में 23 अप्रैल को मलिहाबाद थाने में तैनात दरोगा अमन श्रीवास्तव की तहरीर पर योगेश पासी, सूरज पासी, विकास रावत, आरके आदर्श, आजाद प्रधान और 100 से 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ लोक व्यवस्था भंग, लोक सेवक के कर्तव्य में बाधा डालने, यातायात को बाधित करने के आरोप में केस दर्ज किया गया था। दोनों ही मामलों में पुलिस ने अब तक कुछ भी नहीं किया है। इंस्पेक्टर मलिहाबाद सुरेंद्र सिंह भाटी का कहना है कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
हाईवे जामकर प्रदर्शन करते लोग।
हाईवे जामकर प्रदर्शन करते लोग।
हाईवे जामकर प्रदर्शन करते लोग।