फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिकाओं पर सिगरेट का धुआं उड़ाने वाला प्रधानाध्यापक निलम्बित, बच्चों से मंगवाता था सिगरेट

Tue, 27 Oct 2020 07:17 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों से सिगरेट मंगवा कर पीने और उसका धुआं महिला शिक्षकों पर छोड़ने वाला प्रधानाध्यापक मंगलवार को निलंबित हो गया। महिला शिक्षकों का आरोप है कि प्रधानाध्यापक उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते थे। उनके व्यवहार से तरबगंज के कम्पोजिट प्राइमरी स्कूल जमथा का माहौल इतना खराब था कि बच्चे भी स्कूल आने से डरते थे।
विज्ञापन


बीएसए डॉ. इंद्रजीत प्रजापति ने बताया कि स्कूल की महिला स्टाफ अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल और उत्पीड़न की शिकायत की थी। साथ ही उनका आरोप था प्रधानाध्यापक शिव कुमार सिंह बच्चों से सिगरेट मंगाते हैं और उसका धुआं महिला शिक्षिकाओं पर छोड़ते हैं। यही नहीं उन्होंने स्कूल के गेट और शौचालय पर ताला भी डाल रखा है।

बीएसए ने बताया कि गांव वालों से बातचीत में आरोपों की पुष्टि होने के बाद प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। शिवकुमार सिंह को खंड शिक्षा अधिकारी तरबगंज कार्यालय से संबद्ध किया गया है। मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी कटरा बाजार अनिल झा को सौंपी गई है। महिला कर्मियों को उनके कार्यस्थल पर सुरक्षित माहौल देने के लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन


बीएसए डॉ. इन्द्रजीत प्रजापति ने बताया कि महिला स्टाफ के साथ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने के साथ ही प्रधानाध्यापक की हरकतें गंभीर प्रकृति की थीं। जांच में पुष्टि होने पर प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें