फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मासूम का हाथ सड़ा कर मारडाला, अब जांच-जांच खेल रहे अफसर

Mon, 10 Jul 2023 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शहर के इंदिरा नगर स्थित सत्यम हॉस्पिटल में इलाज के बाद नवाजात राघव का हाथ सड़ने और मौत के मामले की जांच अब तक अधूरी है। सोमवार को जांच टीम ने एम्स पहुंचकर इलाज करने वाले सर्जन से बात की। सर्जन ने जल्द ही लिखित बयान भेजने का भरोसा दिया। इसके अलावा सीएमओ कार्यालय में राज नर्सिंग होम के चिकित्सक डॉ. आरबी वर्मा समेत छह और लोगों के बयान दर्ज किए गए। अब तक मामले में जांच टीम 13 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है।
विज्ञापन

लालगंज क्षेत्र के रानीपुर गांव निवासी सुरेंद्र कुमार शर्मा के दो माह के बेटे राघव को बुखार होने पर इंदिरा नगर स्थित सत्यम हॉस्पिटल में हुआ था। यहां वीगो लगाने में बरती गई लापरवाही के कारण नवजात का बायां हाथ सड़ गया था। इसके बाद बच्चे को गंभीर हालत में एम्स में भर्ती कराया गया था। बीती सात जुलाई को ऑपरेशन करके बच्चे का हाथ काट दिया गया था। उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान आठ जुलाई की रात बच्चे की मौत हो गई।
डीएम के आदेश पर मामले की जांच एसीएमओ डॉ. अरविंद कुमार की टीम कर रही है, लेकिन जांच अब तक पूरी नहीं हो सकी है। अब तक सत्यम हॉस्पिटल संचालक डॉ. केएस सिंह, उनके बेटे डॉ. आशुतोष सिंह, जिला अस्पताल के सर्जन डॉ. जेके लाल, बच्चे की मां अंजू देवी, अस्पताल की स्टाफ नर्स आरुषि समेत सात लोगों के बयान दर्ज किए हैं। सोमवार को टीम ने राज नर्सिंग होम के चिकित्सक डॉ. आरबी वर्मा, सत्यम हॉस्पिटल के स्टाफ अनामिका, लवकुश, प्रीती गुप्ता, अरविंद और वंदना के बयान दर्ज किए। टीम ने एम्स पहुंचकर बच्चे का इलाज करने वालीं सर्जन डॉ. सुनीता सिंह से बात की। सर्जन ने जल्द ही लिखित बयान उपलब्ध कराने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

सत्यम हॉस्पिटल के संचालक डॉ. केएस सिंह के बेटे डॉ. आशुतोष सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद विवेचना इंदिरा नगर चौकी इंचार्ज विश्वास शर्मा को सौंप दी गई है। कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि मामले की जांच शुरू करा दी गई है। जल्द ही जांच पूरी करने के साथ ही दोषी मिलने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। विवेचना में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें