फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: स्कूल के लिए घर से निकले छात्र पर गिरा छज्जा, मौत

Mon, 10 Jul 2023 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जगतपुर थाना क्षेत्र के परशुरामपुर ठेकहाई गांव में सोमवार की सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकले छात्र पर छज्जा भरभराकर गिर गया। छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। छात्र की मौत से ही परिजनों में रोना पिटना मच गया। सूचना पर राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और आर्थिक सहायता दिलाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

जगतपुर थाना क्षेत्र के परशुरामपुर ठेेकहाई गांव निवासी अमृतलाल का 14 वर्षीय पुत्र नितिन शंकरपुर इंटर कॉलेज में कक्षा आठ का छात्र था। उसके घर का निर्माण कार्य चल रहा है। सुबह नितिन स्कूल जा रहा था। जैसे ही घर से बाहर निकला, वैसे ही खिड़की का छज्जा भरभरा कर गिर गया। इससे नितिन मलबे में दब गया। परिजन जब तक मलबा हटाकर नितिन को बाहर निकालते, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक छात्र सबसे बड़ा था। उसकी मौत से पिता के अलावा भाई नैतिक, बहन शिवांशी गमगीन हैं। बताते हैं कि तीन साल पहले उसकी मां मीरा की मौत हो चुकी है। सलोन तहसील की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर परिवार को आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा दिलाया। कार्यवाहक कोतवाल शुभम यादव ने बताया कि छज्जा गिरने से छात्र की जान गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें