फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डायनासोर की रोमांचक दुनिया की यात्रा है द ग्रेट डायनासोर सीक्रेट

विज्ञापन
आंचलिक विज्ञान नगरी के थिएटर में शुक्रवार को द ग्रेट डायनासोर सीक्रेट फिल्म का प्रीमियर हुआ।
विज्ञापन
लखनऊ। आंचलिक विज्ञान नगरी के थिएटर में शुक्रवार को द ग्रेट डायनासोर सीक्रेट फिल्म का प्रीमियर हुआ। यह फिल्म डायनासोरों की प्रागैतिहासिक दुनिया की रोमांचक यात्रा पर ले जाती है। नवीन वैज्ञानिक खोजों के माध्यम से उनके विकास और इतिहास से परिचित कराती है। फिल्म के उद्घाटन समारोह में भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण के उप महानिदेशक वीपी गौर, बीरबल साहनी पुराविज्ञान संस्थान लखनऊ के पूर्व वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. मुकुंद शर्मा व भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के निदेशक हेमंत कुमार मौजूद रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों समेत करीब 300 लोग शामिल हुए। नई फिल्म दर्शकों को 360 डिग्री इमर्सिव सिनेमाई अनुभव प्रदान करती है। उप महानिदेशक वीपी गौर ने डायनासोरों के इतिहास पर व्याख्यान दिया। डायनासोरों की उत्पत्ति, उनकी शारीरिक संरचना, विकास क्रम तथा विलुप्त होने के कारण बताए। कार्यक्रम के समापन पर आंचलिक विज्ञान नगरी के शिक्षा अधिकारी राम कुमार ने सभी को धन्यवाद दिया।

आंचलिक विज्ञान नगरी के थिएटर में शुक्रवार को द ग्रेट डायनासोर सीक्रेट फिल्म का प्रीमियर हुआ।

आंचलिक विज्ञान नगरी के थिएटर में शुक्रवार को द ग्रेट डायनासोर सीक्रेट फिल्म का प्रीमियर हुआ।

आंचलिक विज्ञान नगरी के थिएटर में शुक्रवार को द ग्रेट डायनासोर सीक्रेट फिल्म का प्रीमियर हुआ।

आंचलिक विज्ञान नगरी के थिएटर में शुक्रवार को द ग्रेट डायनासोर सीक्रेट फिल्म का प्रीमियर हुआ।

आंचलिक विज्ञान नगरी के थिएटर में शुक्रवार को द ग्रेट डायनासोर सीक्रेट फिल्म का प्रीमियर हुआ।

आंचलिक विज्ञान नगरी के थिएटर में शुक्रवार को द ग्रेट डायनासोर सीक्रेट फिल्म का प्रीमियर हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें