लखनऊ। भीषण गर्मी के चलते शुक्रवार को राजधानी में बिजली की मांग रिकॉर्ड 2100 मेगावाट पहुंच गई। इससे पहले बिजली पीक डिमांड 21 मई को 2010 मेगावाट दर्ज की गई थी जो इस सीजन में अब तक की सर्वाधिक थी। इसके बाद मौसम में नरमी के कारण बिजली की खपत में गिरावट आई जो बीते दिनों जून के शुरुआत में 1500 मेगावाट तक पहुंच गई थी। जून के पहले हफ्ते से गर्मी और उमस का असर बढ़ने के साथ बिजली की मांग लगातार बढ़ती जा रही है।