फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दबंगों ने सिपाही की पत्नी से की मारपीट, कपड़े फाड़े

Fri, 20 Mar 2026 02:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
पारा। पारा के गांव में पुलिस विभाग में तैनात सिपाही के प्लॉट पर दबंगों ने रातोंरात बाउंड्री कर कब्जा कर लिया। बृहस्पतिवार सुबह प्लॉट पर पहुंची सिपाही की पत्नी और उनके भाई ने विरोध किया तो दबंगों ने मारपीट करते हुए छेड़छाड़ की। आरोपी है कि दबंगों ने सिपाही की पत्नी के कपड़े भी फाड़ दिए।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर पारा सुरेश सिंह के अनुसार, आरोप है कि घटना के दौरान आरोपियों ने बाउंड्री गिराते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और सिपाही के परिवार पर ही अवैध कब्जे का आरोप लगाया। दोनों पक्षों ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है। जांच में प्लॉट सिपाही के नाम पाया गया है और विपक्षी का गलत तरीके से कब्जे करने का प्रयास सामने आया है। फिलहाल पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें