दयानंद इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को श्री श्री राधा रमण बिहारी मंदिर (इस्कॉन) की ओर से श्री गीत
लखनऊ। दयानंद इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को श्री श्री राधा रमण बिहारी मंदिर (इस्कॉन) की ओर से श्री गीतानुरागी संगोष्ठी हुई। मंदिर के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम ने गीता का महत्व समझाया। कहा कि गीता का आध्यात्मिक जीवन के साथ भौतिक जीवन में भी विशेष महत्व है, क्योंकि हमारा भौतिक जीवन हमारे आध्यात्मिक जीवन का प्रतिरुप है। श्रीमद्भागवत गीता हमें बताती है कि मैं कौन हूं, भगवान कौन है, भगवान से हमारा क्या संबंध है, हम शरीर नहीं आत्मा हैं, अच्छे लोगों के साथ बुरा क्यों होता है। जीवन के सभी सवालों के जवाब गीता में हैं। े
दयानंद इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को श्री श्री राधा रमण बिहारी मंदिर (इस्कॉन) की ओर से श्री गीत