फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्रेमिका बोली, जाकर मर जाओ... युवक ने दे दी जान

Thu, 01 Jan 2026 02:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
अशीकांश की फाइल फोटो।
विज्ञापन
लखनऊ। हुसैनगंज के सुग्गा देवी मार्ग खटिकाना निवासी अशीकांश सोनकर (23) से प्रेमिका ने शादी करने से मना किया और फोन पर जान देने की बात कही। प्रेमिका की इस बात से आहत होकर अशीकांश ने टायलेट क्लीनर पीकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


अशीकांश के चचेरे भाई निर्मल ने बताया कि अशीकांश एक दोस्त के साथ चाय की पत्ती की सप्लाई का काम करते थे। बीते कुछ दिनों से वहां काम नहीं कर रहे थे। उनका फूलबाग की रहने वाली एक युवती से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था दोनों की आपस में शादी तक बात हो चुकी थी। बीते कुछ दिन से युवती अशीकांश से शादी से इनकार कर रही थी। इसको लेकर वह काफी परेशान रहने लगा था।

मंगलवार शाम अशीकांश की युवती से मोबाइल फोन पर कॉल की। युवती ने फोन पर शादी करने से मना कर दिया और कहा कि तुम जाकर जान दे दो। इससे क्षुब्ध होकर अशीकांश घर से हुसैनगंज चौराहे पहुंचा और युवती को कॉल कर टायलेट क्लीनर पी लिया। थोड़ी देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी तो उसने घरवालों को फोन कर पूरी बात बताई। परिजन उनको ट्राॅमा सेंटर ले गए जहां उसकी मौत हो गई। चचेरे भाई निर्मल ने युवती पर अशीकांश को मानसिक रूप से प्रताड़ित और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। अशीकांश के परिवार में मां आशा, एक भाई हर्ष है।
विज्ञापन


एसओ हुसैनगंज शिवमंगल सिंह ने बताया कि अशीकांश के परिजनों की तहरीर पर प्रेमिका तृप्ति भारती के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में केस दर्ज किया गया है। साक्ष्य मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी युवती मॉल में काम करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें