फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बच्ची को वेंटीलेटर से हटाया, हालत बिगड़ी, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। दुबग्गा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती दो साल की बच्ची को स्टाफ ने वेंटिलेटर सपोर्ट से हटा दिया। इससे बच्ची को रक्तस्राव होने लगा और उसकी हालत बिगड़ने लगी। ये देख परिजन हंगामा करने लगे, जिसके बाद बच्ची को फिर से वेंटिलेटर पर रखा गया। उसकी हालत नाजुक बनी है। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए सीएमओ से शिकायत की है।
विज्ञापन


हरदोई के थाना बघौली स्थित महमूदपुर गांव निवासी संजीत अवस्थी की बेटी काव्या (2) को बुखार की शिकायत थी। जिला अस्पताल से बच्ची को लखनऊ के हायर सेंटर रेफर किया गया था। निजी एंबुलेंस के दलाल ने बेहतर व सस्ते इलाज का झांसा देकर 20 अक्तूबर को दुबग्गा स्थित तुलसी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वहां बच्ची की हालत गंभीर देख अस्पताल संचालक ने श्री कृष्णा चिल्ड्रेन हॉस्पिटल रेफर कर दिया, जहां उसकी हालत गंभीर होती चली गई।
परिजनों का आरोप है कि वेंटिलेटर के नाम पर अस्पताल प्रशासन ने हर दिन 15 हजार रुपये लिए। अस्पताल में कोई कुशल डॉक्टर भी नहीं था। बृहस्पतिवार रात एक दूसरा बच्चा आने पर बच्ची को वेंटिलेटर से हटा दिया गया। इससे कुछ ही देर बाद बच्ची को रक्तस्राव शुरू हो गया। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह का कहना है कि शिकायत का संज्ञान लेकर जांच के आदेश दिए गए हैं। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



अस्पताल प्रशासन का पक्ष..
Iबच्ची की रिकवरी होने के बाद वेंटिलेटर सपोर्ट हटाया गया था। दूसरे बच्चे की हालत नाजुक होने पर उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। वेंटिलेटर हटने के 14 घंटे के बाद बच्ची की हालत बिगड़ी थी, जिसके बाद उसे फिर से वेंटिलेटर पर रख दिया गया था। परिजनों के आरोप निराधार हैं। I
विज्ञापन


I- डॉ. शरद गुप्ता, संचालक, श्री कृष्णा चिल्ड्रेन हॉस्पिटलI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें