फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहे से धमका युवती को किया अगवा

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज (गोंडा)। थाना नवाबगंज क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती के घर में सुबह जबरन घुसे युवक ने युवती और परिवार वालों को तमंचे से धमकाकर युवती को उठा ले गया। युवती की मां ने थाना नवाबगंज में आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

थाना नवाबगंज क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती (18) की मां ने शनिवार को थाना नवाबगंज में दी गई तहरीर में कहा कि उसके घर के पास का रहने वाला एक युवक शनिवार की सुबह उनके घर में घुस आया और तमंचे से धमकाकर उसकी बेटी को जबरन उठा ले गया। युवती की मां ने बताया कि इससे पहले भी आरोपी युवक एक बार उसकी बेटी को जबरन उठा ले गया था। मामले में युवती की मां ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस ने युवती को तलाश कर परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया था। युवती की मां ने बताया कि उसके पति बेटी का पता लगाने के लिए आरोपी युवक के घर गए तो उसकी मां ने जानकारी होने से इनकार कर दिया। मामले में युवती की मां ने थाना नवाबगंज में आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी है। थाना नवाबगंज के प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप सिंह ने बताया कि अपहरण का आरोप फर्जी है, युवक के डर से युवती कहीं चली गई है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें