हाथ पर लिखा मोबाइल नंबर
- फोटो : अमर उजाला
युवती ने अपने हाथ की हथेली पर फोन नंबर के साथ ही लिखा था..पापा मां सभी मुझे माफ कर देना। दूसरे हाथ की हथेली पर जिला अस्पताल शाहगंज डॉ. अमित सिंह का नाम लिखा था। पुलिस की सूचना से शिवराम सिंह हिल गए। परिजन आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचे तो सामने बेटी प्रियंका का मृत शरीर पड़ा था। शिवराम सिंह ने बताया कि बेटी कुछ परेशान चल रही थी। एएसपी विपुल श्रीवास्तव ने बताया कि युवती ने हथेली पर फोन नंबर और रिश्तेदार चिकित्सक का नाम लिखा था। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। मृत युवती के पिता ने बताया कि बेटी अवसाद में चल रही थी। उसका उपचार भी चल रहा था।
इस इमारत से कूदकर दी जान
- फोटो : अमर उजाला
विवेक नगर निवासी शिवराम सिंह ने बताया कि वे कभी पूड़ी और छोला नहीं खाते। रविवार की सुबह बेटी प्रियंका ने हंसी खुशी पूड़ी व छोला बनाकर खुद खिलाया। यह कहने के साथ ही वे दहाड़ें मारकर रोने लगे। शिवराम सिंह के परिवार में पत्नी के साथ ही इकलौता बेटा और दो बेटियां थीं। इनमें प्रियंका छोटी थी। बड़ी बेटी का विवाह हो चुका है। वह ससुराल में रहती है।